रानी का कुआँ, चरित्रवन (बक्सर)

                 रानी का कुआँ (बक्सर)
                ----------------------------
ऐतिहासिक धरोहरें हमे उनसे जुड़े इतिहास को याद दिलाने के साथ यह भी याद दिलाती है कि हमने उन धरोहरों को कितना सम्भाले रखा है। वर्षों बाद भी अगर किसी ऐतिहासिक विरासत को जीवंत देखना हो तो हमें उसके यथार्थ को बरकरार रखने के लिए प्रतिपल उत्तरदायी भी होना पड़ता है।
ये उक्त कथन भले ही अटपटा लगे पर बक्सर के चरित्रवन में गंगा घाट पर स्थित "रानी का कुआँ" इस कथन को बिल्कुल सार्थक साबित कर रहा है। यूं तो बक्सर जिले में अनेकों स्मारक और पौराणिक स्थल हैं जो अपनी अलग महत्ता एवम पहचान के लिए विख्यात है पर आज भी ये कुआँ बक्सर वासियों के लिए अनजान बना पड़ा है। बक्सर शहर के प्रमुख घाट(नाथ घाट) के समीप होने के बाद भी लोगों को इसके बारे में जानकारी नही है। ये स्मारक नाथ मंदिर से इतना करीब है कि हमे इस जगह से नाथ मंदिर का ऊपरी भाग स्पष्ठ रूप से दिखता है। हालात ये है कि इस स्मारक का सुध लेने वाला कोई नही है जिससे ये जर्जर हालत में है।

कुँआ का इतिहास--

               इस विषय पर लिखने से पूर्व मैंने इसके विषय में पता लगाना शुरु किया। हर जगह से जानकारी जुटाने का प्रयत्न किया गया मेरे द्वारा पर कुछ खास हाथ नही लगा। काफी प्रयत्न के बाद मुझे यह पता चला कि ये कुआँ उस वक्त की तत्कालीन रानी के लिए निर्मित किया गया था जो अपने दासियों के साथ स्नान करने के लिए आती थी। आगे यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि सम्भवतः कोई ऐसा सुरँग था जिसके माध्यम से रानी अपने भवन से सीधे यहां तक आ सकती थी। यही कारण है कि लोग इस कुएं के आसपास से लगे घाट को "रानी घाट" का नाम देते है।

प्रश्नचिन्ह--
                प्रशासन और आमजनमानस की उदासीनता के बाद और गंगा के लहरों के किनारे यदि वो कुँआ आज तक टिका हुआ है तो यह उसकी कारीगरी को अमर बनाता है। 
           प्रश्नः यह लाज़िम है कि आखिर कौन इस हालात के लिए जिम्मेदार है? क्यों हमें अपने विरासत का सम्मान करना अब तक नही आया? क्या हमारी चेतना सो गई है? ऐसे कई प्रश्न है जिनका जवाब हमे खुद से पूछना होगा।
इन सभी यादों से जुड़ने के लिए आप मेरे फेसबुक पेज "DEKHO BUXAR" से जुड़िये।
 वहां आपको DEKHO BUXAR की टीम बक्सर की यादों के साथ ही बक्सर के प्रतिपल की घटनाओं से आपको जोड़े रखेगी।

लेखन-- अभिजीत

तस्वीरें--सूर्यप्रकाश

फेसबुक से जुड़े-- DEKHO BUXAR

Comments

Popular posts from this blog

बक्सर का किला

बक्सर भ्रमण

वीर कुंवर सिंह सेतु (बक्सर- बलिया )